फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जय सिंह बोले- सरकार आपदा का बहाना बनाकर टाल रही पंचायत चुनाव

अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 03:42 PM IST

पंचायती राज के तहत पूरे प्रदेश में पंचायत का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है, जिससे पहले पंचायत का चुनाव किया जाना बहुत जरूरी है। लेकिन, प्रदेश सरकार अभी चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं है। सरकार आपदा का बहाना बनाकर चुनाव टाल रही है। सरकार ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया है जिस बात का आभास कांग्रेस को पूरी तरह से है, जिसका नतीजा पंचायत में ही सामने आ जाएगा। हालांकि, पंचायत के चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होते हैं। बावजूद इसके ये सरकार की नाकामी को पूरी तरह से साफ कर देगा। यह बात ग्राम पंचायत भनौता में आयोजित पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कही। कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को सूची से बाहर करने का गलत निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग अमीर हो गए हैं। ऐसा संभव नहीं है। सरकार ने इसके लिए कमेटी गठित की गई है जो बीपीएल सूची को तय कर रही है। सरकार के मुताबिक विकास खंड चंबा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा है। हाल ही में मैहला ब्लॉक में भी 7087 नाम काट दिए गए हैं। अब 1157 ही रह गए हैं। प्रदेश में लाखों बीपीएल परिवारों का गला घोंटने का काम कांग्रेस सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें