भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दडोगा स्थित एक ढाबे में आग लगने से दो दुकानें, बाथरूम, स्टोर समेत भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें बढ़ने से ढाबे के भीतर रखा सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाते हुए पुन्नू पुत्र ज्ञान आग की चपेट में आने से 30 प्रतिशत तक झुलस गया। घायलअवस्था में व्यक्ति को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। भीषण अग्निकांड में अमूमन पांच लाख का नुकसान का आकंलन राजस्व विभाग ने लगाया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।