युवाओं को नशे से बचाने के लिए ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था की ओर से अनूठी पहल की गई है। चंबा के ऐतिहासिक चंबा चौगान में रविवार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मुकाबले का शुभारंभ युवा आयान अली रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ब्लॉक वॉरियर और वाइट टाइगर के बीच में खेला गया। ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था के अध्यक्ष नवजोत जोशी ने बताया कि युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने के लिए उनके द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया है। बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। पहले मैच की विजेता रही ब्लैक वोरियर टीम के कप्तान दिव्यांश बिज और दूसरे मैच के विजेता रेड स्टार टीम के कप्तान दिग्विजय को सुबह की सैर करने पहुंची बुजुर्ग महिला के हाथों सम्मानित किया गया।