फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व ने संभाली कमान, भुवनेश्वरी गुलाटी अध्यक्ष और जितेंद्र सूर्या उपाध्यक्ष बने

नगर परिषद में करीब एक दशक बाद कांग्रेस समर्थित नेतृत्व ने सत्ता संभाल ली है। सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस समर्थित भुवनेश्वरी गुलाटी ने अध्यक्ष और जितेंद्र सूर्या ने उपाध्यक्ष पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही नगर परिषद में नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नगर परिषद कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम शहर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करेगी। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। करीब दस वर्ष बाद नगर परिषद की कमान कांग्रेस समर्थित नेतृत्व के हाथों में आने से शहर की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें