फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिंचाई ठप तो खुद खड्ड में उतरे किसान, श्रमदान कर मोड़ा पानी का रुख और बचाई फसल

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 09:48 AM IST

चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र की कामला पंचायत में सिंचाई व्यवस्था ठप होने के बाद किसानों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद मोर्चा संभाल लिया। करीब 50 किसानों ने श्रमदान कर देहर खड्ड से पानी का रुख मोड़कर खगल कुहल में डाला, जिससे खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सका और फसलों को सूखने से बचाया जा सका। किसानों ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था बाधित होने की जानकारी पहले ही प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगीं। मजबूर होकर ग्रामीण खुद खड्ड में उतरे और सामूहिक प्रयास से पानी का प्रवाह कुहल की ओर मोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाता तो किसानों को स्वयं यह कार्य नहीं करना पड़ता। किसानों ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सिंचाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस श्रमदान अभियान में सोमदत्त, प्यार सिंह, अंग्रेज सिंह, कैप्टन सरदार सिंह, शशि धीमान, लक्ष्मण सिंह, बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें