फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: राजकीय महाविद्यालय तेलका में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:19 PM IST

राजकीय महाविद्यालय तेलका में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सलूणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र सलारिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने पहला, विशाल कुमार ने दूसरा और बबलू राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में लक्ष्मी, आरती देवी और रीना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद महिला वर्ग में निशा देवी प्रथम और पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुमार प्रथम रहे। ऊंची कूद में अखिल और रीना अव्वल रहे। शॉटपुट प्रतियोगिता में डूम राम और रीना देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हिम पुष्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल तेलका की प्रधानाचार्य प्रवीण शेख भी उपस्थित रही। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार सहित अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जर्म सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें