फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें चंबा-कांगड़ा लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार विशेष रूप से माैजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। इसका सत्तासीन कांग्रेस सरकार को कोई भी लेना-देना नहीं हैं। धक्केशाही पर सरकार अपने दो वर्ष का जश्न मनाने जा रही है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि अब तक कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अपनी गारंटियों को पूरा तक नहीं कर पाए हैं। फिर वे किस मुंह से सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं। इसके बाद जिला मुख्यालय में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सदस्यों को संबोधित करने के बाद पूरे शहर में आक्रोश रैली निकाली की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें