अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का क्रम सोमवार से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आरंभ हुआ। ऑडिशन में सर्वप्रथम भरमौर और पांगी के कलाकारों ने क्रमबार ऑडिशन दिए। इस दौरान कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी, पारंपरिक परिधान और आभूषण पहन कर लोक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। ऑडिशन के दौरान जज की भूमिका में जिला भाषा अधिकारी, महाविद्यालय चंबा के संगीत के प्रो., संगीत लेक्चरार गुलशन पाल, हिमाचली लोक गायक पियुष राज, हिमाचली लोक गायक केएस प्रेमी समेत अन्य मौजूद रहे।