तीन दिवसीय चुराह महोत्सव के समापन पर हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने दर्शकों को जमकर नचाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली नाटी किंग ने कई पहाड़ी नाटियां पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। रात 8:00 से लेकर 10:00 बजे तक चली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भीड़ कम नहीं हुई। कलाकार ने भी अपनी आवाज के दम पर लोगों को मंच से नहीं उठने दिया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भंजराडू पंचायत की प्रधान कृष्णा महाजन मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। जबकि महादंगल कमेटी के प्रधान वीरेंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।