आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच में पारंपरिक वेशभूषा चोला-डोरा पहनकर हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के एक कलाकार ने लोकनृत्य किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कलाकार के इस हौसले और मधुर धुन पर मनमोहक नृत्य को भी लोग खूब सराहा रहे हैं। बर्फबारी के बीच कलाकार का मनमोहक नृत्य चर्चाओं का विषय बना हुआ है। शिवनगरी के नाम से विख्यात जनजातीय क्षेत्र भरमौर में चौरासी परिसर में शिव शंकर की शिला समेत अन्य मंदिरों का समूह भी हैं।