फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में हुई आंचल पेंशनर संघ की बैठक, मांगों पर किया मंथन

चंबा के परिधि गृह में हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने कहा की बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की प्राथमिकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहां की पेंशनरों के लंबित पड़े बिलों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए और इसी के साथ उनका लंबित पड़ा एरियर भी एकमुश्त में दिया जाए। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर वह ऐसा नहीं किया तो वह आगे और रणनीति बनाकर इसका हल निकालेंगे। इसी के साथ अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक सुंडला परिधि गृह में की जाएगी। इसमें सभी ब्लॉकों के सदस्य और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। ताकि सभी सदस्य और पदाधिकारी उसे बैठक में आए और आगे की रणनीति बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें