बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल ने किया। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। इसमें देशभर से पहलवान भाग लेंगे। इसमें सामान्य कुश्ती बड़ी माली, हिम कुमार, बिलासपुर केसरी और महिला वर्ग की कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। बड़ी माली के विजेता को 1.01 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।