फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पीएचसी में महिला को नहीं मिला उपचार, बेटे ने चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर लगाया लापरवाही का आरोप

Krishan Singh Updated Sat, 03 May 2025 12:51 PM IST

बिलासपुर के स्वास्थ्य खंड मारकंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में खून से लथपथ पहुंची एक महिला को बिना उपचार के लौटना पड़ा। महिला के बेटे ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर लापरवाही करने और बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को महिला के बेटे ने ही बनाया है। वीडियो के सामने आने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से जवाब मांगा है। बेटा महिला को बाद में जिला अस्पताल ले गया। राजपुरा के यशपाल ने बताया कि शनिवार सुबह मां के नाक से अचानक खून निकलना शुरू हो गया। इसके बाद मां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा ले गया। 20 मिनट डॉक्टर और फार्मासिस्ट को आवाज लगाई। दोनों के आवास अस्पताल परिसर में ही हैं, लेकिन फार्मासिस्ट ने डॉक्टर के पास जाने को बोला। इसके बाद डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने फार्मासिस्ट के पास जाने को बोला। उन दोनों से इलाज करने का आग्रह भी किया तो बोले कि स्वास्थ्य केंद्र 9:00 बजे के बाद खुलेगा। चिकित्सक ने बदतमीजी भी की। पुलिस में अरेस्ट कराने की भी धमकी दी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सरकार से मांग की चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाए। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलोक सिंघला ने कहा कि उनके पास शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से संबंधित मामले की जानकारी मांगी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें