फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद

विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ आत्म-विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल डिग्री हासिल करना ही जीवन में सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और सामाजिक व्यवहार को भी मजबूत करना जरूरी है। यह तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों में अपार क्षमताएं हैं। जरूरत उन्हें सही वातावरण और दिशा देने की है, ताकि वे अपनी योग्यता और प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल कर जीवन के लक्ष्य हासिल कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने मित्रों तथा सामाजिक दायरे को सकारात्मक एवं व्यापक बनाने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें