फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर क्रिकेट अकादमी के लिए शुरू हुए ट्रायल, करीब 170 खिलाड़ी ले रहे भाग

बिलासपुर क्रिकेट अकादमी के लिए रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में ट्रायल शुरू हुए। ट्रायल में करीब 170 लड़के और लड़कियां दमखम दिखा रही हैं। इसमें हिमाचल को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले कोच अनुजपाल दास मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव और बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट चयन समिति सदस्य विशाल जगोता ने बताया कि नए सत्र वर्ष 2024-25 के लिए कुल 80 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 60 लड़के और 20 लड़कियां शामिल हैं। इसमें खिलाड़ियों की न्यूनम आयु सीमा नौ वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 16 साल रखी गई है। चयन प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हो गई। चयनकर्ता समिति में दीपक चौहान, मोहेंद्र चंदेल, विनयेंद्र डोगरा, विशाल रतवान, जितेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें