फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गोबिंद सागर झील के नकराणा क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को सरकार की हरी झंडी

बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नकराणा क्षेत्र की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। प्रदेश सरकार ने गोबिंद सागर झील के नकराणा और आसपास के क्षेत्रों को साहसिक और वाटर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई पर्यटन खेल व्यापार और रोजगार सृजन सोसायटी की बैठक में इस परियोजना को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। कहा कि प्रशासन की एक विशेष टीम पहले ही नकराणा क्षेत्र का दौरा कर वहां की संभावनाओं का आकलन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि भाखड़ा बांध के पीछे गोबिंदसागर झील की शांत जलधाराएं और चारों तरफ का पर्वतीय सौंदर्य इस क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स के लिए दुनिया के बेहतरीन स्थलों की श्रेणी में खड़ा करता है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब यहां निवेश और सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। नकराणा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसे बेहद खास बनाती है। यह विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के समीप और भाखड़ा बांध के बिल्कुल पास स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन श्रद्धालुओं को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ना है। जब श्रद्धालु दर्शन के बाद गोबिंद सागर झील के किनारे पहुंचेंगे, तो उन्हें वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक गतिविधियों का आनंद मिलेगा, जिससे पर्यटन का समय और दायरे दोनों बढ़ेंगे। प्रशासन ने गोबिंद सागर झील में रोमांच के लिए मोटर बोट, जेट स्की, बनाना राइड, सोफा राइड और वॉटर स्कीइंग को अनुमति दी है। यहां कश्मीर की तर्ज पर शिकारा राइड, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें