फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासुपर के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म, मालिकों ने रस्सी बांधकर किए बंद

बिलासपुर जिले भर के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर तो तेल खत्म हो चुका है। पंप मालिकों ने पंप के बाहर रस्सी बांधकर इन्हें बंद कर दिया हैं। वहीं जिन पंपों पर अधिक भीड़ है वहां पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। पिछले करीब तीन दिन से पेट्रोल पंप पर तेल की आपूर्ति नहीं हुई है। पेट्रोल पंपों पर करीब एक से दो दिन का पेट्रोल शेष बचा हुआ है। यदि प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहा तो दो दिनों बाद लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। निजी बस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इससे परिवहन निगम की बसों पर अधिक दबाव है। ग्रामीण क्षेत्रों से निजी बसों में सफर करने वाले लोगों सहित स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाम के समय बच्चों के लिए अधिक समस्या होगी। जिले की सभी परिवहन सभाएं भी इसका विरोध कर रही हैं और सभी ने ट्रकों को खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें