फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में विद्यार्थियों ने सीखी खेती की बारीकियां, वैज्ञानिकों से पूछे सवाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को खेती-किसानी से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां हासिल करने का अवसर मिला। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें विभिन्न फसलों की किस्मों, उनकी विशेषताओं और खेती के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र में उगाई जा रही विभिन्न फसलों से परिचित करवाया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि अलग-अलग फसलों की क्या विशेषताएं हैं और उनकी खेती किस तरह की जाती है। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे केंद्र का भ्रमण किया और वहां चल रही कृषि गतिविधियों को नजदीक से देखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से खेती से जुड़े कई सवाल पूछे। वैज्ञानिकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कृषि संबंधी जानकारियां साझा कीं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में मिलने वाले किताबी ज्ञान के साथ खेती का व्यावहारिक अनुभव देना और कृषि के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना था। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नवीन कुमार भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के दौरे से उन्हें फसलों और खेती के विभिन्न तरीकों के बारे में नई जानकारियां मिलीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें