फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लावारिस पशुओं की समस्या पर सड़क पर लेटे समाजसेवी सुनील शर्मा

बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ रही लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर शनिवार को कंदरौर पुल पर उस समय अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब समाजसेवी सुनील शर्मा सड़क पर ही लेट गए। उनके इस विरोध के चलते पुल पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक हुए इस प्रदर्शन को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। समाजसेवी सुनील शर्मा ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिले में लावारिस पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन स्थायी समाधान निकालने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से निशुल्क गोसेवा कर रहे हैं और कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सुनील शर्मा ने कहा कि यदि लावारिस पशुओं के कारण किसी व्यक्ति की जान जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें