फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naina Devi Shravani Ashtami Mela: श्री नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वीरवार को श्रावण अष्टमी मेले का भव्य आगाज हुआ। सुबह आरती और मंत्रोच्चारण के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और मां नयना देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने के साथ प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ने के साथ व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें