फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: संजय कुमार बोले- सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर परिश्रम आवश्यक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल में सोमवार को परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के संघर्षों, देश सेवा के अनुभवों और परमवीर चक्र प्राप्त करने की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें भारतीय सेना में कॅरियर बनाने, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक उत्तर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें