फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा सुधारों से भविष्य की मजबूत नींव रख रही सरकार, हड़वाड़ स्कूल में बोले मंत्री राजेश धर्माणी

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 03:41 PM IST

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हड़वाड़ का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए लगातार सुधार लागू कर रही है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य अधिक सशक्त बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी जैसी विशेषताओं का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को भी निखारने का आह्वान किया। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी आधारित सीबीएसई पैटर्न लागू किया गया है। साथ ही पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसे युवा तैयार करना है, जो नवाचार, तकनीक और कौशल के बल पर भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक और ज्ञानवर्धक उद्देश्यों के लिए करने की सलाह दी। संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कई सवाल पूछे। मंत्री ने उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें