फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की 'न्याय यात्रा' नौवें दिन बिलासपुर से शिमला रवाना, 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में होगा महाधरना

Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 02:26 PM IST

प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से 25 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली जा रही 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' रविवार को नौवें दिन बिलासपुर से शिमला के लिए रवाना हो गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के गृह जिला बिलासपुर में यात्रा का शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स और मल्टी टास्क वर्कर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए तथा शिक्षकों की मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। यात्रा के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संगठन न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम का विरोध कर रहा है और लंबे समय से लंबित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों को छठे वेतन आयोग का एरियर अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा महंगाई भत्ते (डीए) की कई किस्तों का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने पर मिलने वाला हायर ग्रेड पे भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्राथमिक शिक्षकों में भारी नाराजगी है। सरकार से इन सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। रमेश शर्मा ने बताया कि न्याय यात्रा 25 जुलाई को पैदल शिमला पहुंचेगी। इसके अगले दिन 26 जुलाई को ऐतिहासिक चौड़ा मैदान, शिमला में प्रदेशभर के शिक्षकों की भागीदारी से विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा और शिक्षकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें