जिला मुख्यालय बिलासपुर पर शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आगजनी और भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों में तैयारी और समन्वय का मूल्यांकन करना था। ड्रिल के लिए दो स्थानों को निर्धारित किया गया था। साइट-1 के रूप में बिलासपुर कॉलेज और साइट-2 के रूप में छात्र स्कूल बिलासपुर को चुना गया। इन दोनों स्थानों पर आपदा की काल्पनिक घटनाओं को दर्शाते हुए बचाव दलों की तत्परता, प्रतिक्रिया समय और राहत समन्वय की जांच की गई।