फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: चिट्टे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ेगा पडयालग, पंचायत ने बैठक में लिया फैसला

ग्राम पंचायत पडयालग में सोमवार को प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक हुई। बैठक में पंचायत के विकास, ग्रामीणों की समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य रक्षा कपिल ने मुख्य रूप से भाग लिया। बीडीसी सदस्य रश्मि, पंचायत उपप्रधान दिला राम सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। पंचायत स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान करवाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें