फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर में शुरू हुई ओपन शतरंज प्रतियोगिता, 30 हजार के इनाम

शतरंज संघ बिलासपुर की ओर रविवार को स्वर्गीय डीके गुप्ता स्मृति में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उनके बेटे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वर्गीय डीके गुप्ता के शतरंज क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को इस खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में आयोजित हो रही है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट के साथ 10 सेकंड का इन्क्रीमेंट मिलेगा। मुकाबले स्विस सिस्टम के तहत खेले जाएंगे और कुल सात राउंड प्रस्तावित हैं। खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर राउंड में बदलाव संभव रहेगा। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 30 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें