फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेशनल गेम्स में हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम फाइनल में पहुंची

उत्तराखंड में चल रही नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 40-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने दी। उन्होंने बताया कि टीम ने अपने तीनों लीग मैचों की तरह क्वार्टर फाइनल भी एकतरफा अंदाज में जीता। टीम की ओर से मेनिका पाल ने पांच, जस्सी दो, मितली  तीन, शालिनी तीन, रिम्पल चार, जागृति तीन, पायल तीन, कृतिका चार, शालिनी चार, शैवज तीन और संजना ने दो गोल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दीक्षा ठाकुर, संजना और हेमलता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टीम की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ ने खुशी व्यक्त की है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दीक्षा ठाकुर, संजना और हेमलता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। टीम की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ ने खुशी व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, सह सचिव डीडी तनवर, मुनीश राणा, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, कर्ण चंदेल, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, कांता पराशर और परवीन दुबे ने टीम को बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि टीम फाइनल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें