फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अधिशासी अभियंता ज्ञानचंद शर्मा ने संभाला कार्यभार, बरसात में सड़कें दुरुस्त रखना होगी पहली प्राथमिकता

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 03:06 PM IST

झंडूता उपमंडल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के नवनियुक्त अधिशासी अभियंता ज्ञानचंद शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जिन मार्गों पर भूस्खलन, सड़क धंसने या गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका रहती है, उनका नियमित निरीक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्थानों पर समय रहते मरम्मत और सुधार कार्य कराए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञानचंद शर्मा ने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि सभी प्रमुख और संपर्क मार्ग हर समय चालू रहें। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं सड़क धंसने, भूस्खलन या अन्य किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत लोक निर्माण विभाग को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें