फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: झंडूता में भाजपा ने की संगठनात्मक बैठकें, बूथ मजबूत करने की बनाई रणनीति

झंडूता उपमंडल के शाहतलाई और झंडूता मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में प्रदेश भाजपा महिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मि धर सूद ने मुख्य रूप से शिरकत की। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठकों में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर रश्मि धर सूद ने कहा कि शाहतलाई और झंडूता दोनों मंडलों की बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित हुई हैं। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य ध्येय बूथ स्तर के संगठन को नई दिशा और दशा देना है, ताकि बूथों को मजबूत कर आने वाले चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ मैदान में उतर सके। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया गया। रश्मि धर सूद ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव हैं और भाजपा इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें