फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पैतृक गांव पहुंची जवान अजय ठाकुर की पार्थिव देह, परिजन हुए बेसुध

बिलासपुर उपमंडल सदर की कोठीपुरा पंचायत के चलैहली गांव निवासी सेना के जवान अजय ठाकुर (26) की पार्थिव देह सोमवार को पैतृक गांव पहुंची। चलैहली गांव के अजय ठाकुर पुत्र धर्म सिंह सेना के क्लेरिकल विभाग में थे। इन दिनों कर्नाटक के सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार देर रात उनकी माैत हो गई। अजय ठाकुर के निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। अजय एक होनहार और मिलनसार युवा थे, जिन्होंने कम उम्र में ही देश सेवा का मार्ग चुना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें