फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोलीकांड पर आया पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बयान, बोले-भाजपा बदनाम करने के लिए रच रही साजिश

जिला अदालत बिलासपुर से 20 मीटर दूरी पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे का नाम भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटे ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी भी लगा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। उधर, बंबर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के त्रिलोक जमवाल ने साजिश रची है। जबकि गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। इसमें बेटों सहित उन्हें फसाया जा रहा है। त्रिलोक जमवाल और उनके बीच विधानसभा चुनाव के दौरान विजेता रहने का मामला उच्च न्यायालय में चला है। मामले की लगातार पेशियां हो रही हैं और जल्द ही फैसला होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि फैसला उनके पक्ष में होने वाला है और चुनाव दोबारा होंगे। इससे पहले उनकी लोकप्रियता को खत्म करने के लिए त्रिलोक जमवाल लगातार साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें