किरतपुर-मनाली फोरलेन पर लिए जा रहे टोल टैक्स पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किरतपुर से लेकर मनाली तक फोरलेन की हालत खराब है। ऐसे में टोल लेना सही नहीं है। फोरलेन सुरंग नंबर एक से लेकर मंडी भराड़ी तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जबकि सुरंग में आधी लाइट भी बंद है। इसके अलावा आगे तक सड़क की काफी हालत खराब है, लेकिन फिर भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है उन्होंने कहा कि टोल टैक्स के कर्मचारी भी लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं।