कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विकास ठाकुर की अगुवाई में आज एम्स बिलासपुर के गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर एम्स में भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है और बड़े प्रोजेक्ट में क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एम्स निर्माण और संचालन में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, लेकिन यहां कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।