बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी के तहत दधोल चौक में लावारिस सांडों ने करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस सांडों की आपसी लड़ाई में सड़क पर जाम भी लग गया। राहगीर जान बचाते हुए भागने को मजबूर हो गए। करीब एक घंटे तक सांडों की आपसी लड़ाई चलती रही। स्थानीय लोगों ने उन्हें हटाने का भरसक प्रयास किया। कई लोगों ने अपनी कार, बाइक मौके से हटा ली। लेकिन इस दौरान करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को क्षति पहुंची है। बुधवार दोपहर बाद दधोल चौक पर सड़क के बीच में दो सांड भीड़ गए। इस दौरान दुकानदारों ने पानी फेंककर और डंडों से बेलों को छुड़ाने की कोशिश की। जब दो सांड आपस में लड़ रहे थे तो तीसरा भी मौके पर आ गया।