फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर कोर्ट के पास चलीं गोलियां, एक युवक घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर टांडा रेफर किया गया। डीएसपी मदन धीमान मामले की छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का आरोपी सौरभ पटियाल पेशी के लिए कोर्ट आया था। आरोपी को करीब डेढ़ माह पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक भाग गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें