प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा ने बिलासपुर मुख्यालय में रोष प्रदर्शन किया। चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों न तो चिन्हित के रही है और न ही वापस भेजने के लिए कोई प्रयास कर रही है। इस दौरान पाकिस्तान और कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद की नारेबाजी की गई। शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने की। मुख्य वक्ता विधायक त्रिलोक जामवाल रहे। विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, स्वदेश ठाकुर, रोशन ठाकुर आदि मौजूद रहे।