फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्री नयना देवी में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना

श्री नयना देवी में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भाजपा ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने श्री नयना देवी अस्पताल के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने और अस्पतालों में खाली पड़े चिकित्सकों के पद भरने की मांग उठाई। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि श्री नयना देवी का क्षेत्रीय अस्पताल सरकारी अनदेखी का शिकार है। अस्पताल का करीब 70 प्रतिशत कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा हो चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल के बजट के लिए सरकारी खजाने से एक भी पैसा नहीं दिया गया। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अस्पताल के निर्माण के लिए 9 करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंदिर न्यास की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद अस्पताल का काम अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सरकार से अस्पताल के शेष कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की, ताकि घवांडल में जर्जर भवन में चल रहे सिविल अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें