फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: दूसरी पायलट जांच में 20 बच्चों में मिली दृष्टि संबंधी समस्या

बिलासपुर। बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल मिशन दृष्टि बिलासपुर के तहत शुक्रवार को डीएवी स्कूल चंगर में पायलट जांच का दूसरा चरण आयोजित किया गया। इस दौरान एलकेजी और यूकेजी के करीब 100 बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में लगभग 20 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं और रिफ्रैक्टिव एरर के संकेत मिले। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा, एनटीपीसी की कंसल्टेंट चिकित्सक ईशा, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें