फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बरसात में दो प्रमुख सड़कों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 04:10 PM IST

लगातार हो रही बारिश के बीच झंडूता और घुमारवीं क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इन मार्गों पर सतर्कता बरतने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने दोनों सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करने की अनुमति के लिए उपायुक्त बिलासपुर को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशाषी अभियंता ज्ञानचंद शर्मा ने बताया कि झंडूता-भडोलीकला सड़क पर मांडवा के समीप पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने की स्थिति में झंडूता से जेजवीं और बागछाल जाने वाले लोग नंद नगराव होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, जबकि शाहतलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक पिपलूघाट मार्ग से आवागमन करें। उन्होंने बताया कि घुमारवीं-शाहतलाई मुख्य मार्ग पर बरड़ के पास भी पहाड़ी से खतरा बना हुआ है। इस मार्ग को भी करीब 15 दिनों के लिए बंद करने की अनुमति लेने के लिए उपायुक्त को पत्र भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद विभाग मौके पर सुरक्षा और मरम्मत का कार्य करेगा। ज्ञानचंद शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की कि घुमारवीं से बरठीं की ओर जाने वाले लोग फिलहाल भगेड़-पनौल-सुन्हाणी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों से प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और जोखिम वाले मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें