फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: त्रिलोक जमवाल- केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 के विजन को देगा मजबूती

सदर बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही है। विधायक ने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2013-14 तक देश का कुल बजट जहां करीब 18 लाख करोड़ रुपये था, वहीं पिछले 11 वर्षों में यह बढ़कर 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। रक्षा बजट 2.5 लाख करोड़ से बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जबकि किसानों के लिए आवंटन 30 हजार करोड़ से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बजट 38 हजार करोड़ से बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3.09 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को रेवेन्यू कलेक्शन में पहले जहां 10,243 करोड़ रुपये मिलते थे, अब यह बढ़कर लगभग 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जिससे राज्य को करीब 3,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब-वंचित वर्ग के हित में है और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला है। विधायक ने भारत की बढ़ती वैश्विक साख का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जबकि 2012-13 में यह 11वें स्थान पर था। अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत की मजबूत कूटनीति और सुरक्षित नेतृत्व का प्रमाण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें