फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: छड़ोल स्कूल के भवन पर गिर सकते हैं पेड़, एसएमसी ने जताई चिंता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल के भवन पर हुए भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के खतरे को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति ने चिंता जताई है। इसी समस्या के समाधान को लेकर समिति ने शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति ने बताया कि स्कूल के भवन की ओर सफेदे के पेड़ झुके हुए हैं। स्कूल राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटा हुआ है। इन पेड़ों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। यह पेड़ कभी भी स्कूल के भवन पर गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। पिछली बरसात में भी एक सफेदे और शहतूत का पेड़ यहां पर गिर चुका है, जिस कारण स्कूल को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। समिति ने आग्रह किया कि इन पेड़ों को हटाने के लिए शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा समिति ने बताया कि स्कूल के पीछे भूस्खलन हुआ है, जिससे खिड़कियों तक मलबा भर गया है। इससे स्कूल भवन को नुकसान हुआ है। साथ ही दो कक्षाएं एक ही कमरे में चल रहा है और स्टाफ रूम के लिए भी कमरे की कमी है। समिति ने मांग उठाई कि इन मांगों को ध्यान में रखते हुए फंड जारी किया जाए। उपायुक्त ने पेड़ों को हटाने के लिए एसडीएम सदर को लिखा। साथ ही शीघ्र फंड जारी करने की बात कही। इस मौके पर समिति के प्रधान अवतार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें