बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने 30.1 ग्राम चिट्टा के साथ मंडी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम ने गुरुवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी बीच एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर 30.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी प्रिंस कुमार गांव डाकघर डावण जिला मंडी, राज कुमार निवासी गांव कुमी जिला मंडी और लेख राज निवासी कुमी जिला मंडी को घुमारवीं पुलिस को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपालं सिंह ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।