फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए सौम्या का चयन

उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल की कक्षा 11वीं नॉन-मेडिकल की मेधावी छात्रा सौम्या का चयन प्रतिष्ठित एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। सौम्या ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। सौम्या ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। इस स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई में करेंगी। अभिभावकों ने बताया कि इस स्कॉलरशिप की जानकारी उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने दी थी। संजय शर्मा ने दस्तावेज तैयार करने से लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने तक हर कदम पर पूरा सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह बच्चों की मेहनत का फल है। सौम्या ने दसवीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर यह स्कॉलरशिप हासिल की है। उन्होंने सौम्या को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें