फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: संदीप सांख्यान बोले- 200 लाख करोड़ कर्ज में डूबा देश, फिर भी भाजपा गिना रहीं झूठी उपलब्धियां

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 04:32 PM IST

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि बीते 11 वर्ष में भाजपा की कोई ठोस उपलब्धि नहीं रही। भाजपा अब मोदी मय भाजपा प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गई है, जहां सिर्फ एक व्यक्ति विशेष की पूजा होती है और बाकी सब दिखावा है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्ष में देश पर करीब 200 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है, लेकिन भाजपा नेता पत्रकार वार्ताएं कर जनता को झूठे आंकड़ों से भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने अपने राजनीतिक आदर्शों को त्याग कर सिर्फ प्रचार की राजनीति को अपनाया है। मौजूदा व्यवस्था में किसान सड़कों पर हैं, बेरोजगार युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं और राजनीतिक विरोधियों को सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब केवल गुजरात तक सीमित हो गई है और बाकी राज्यों की अनदेखी की जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, हाइड्रो प्रोजेक्ट, मेडिकल कॉलेज, सड़कों और पुलों जैसे तमाम संसाधन एक विशेष समुदाय तक सीमित कर दिए गए हैं। भाजपा नेताओं को सिर्फ स्तुति गान करने वाला यंत्र बना दिया गया है और पार्टी का मूल संगठन आरएसएस तक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आईआईटी बॉम्बे का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अब युवा इसरो जैसी संस्थाओं में भी काम नहीं करना चाहते और विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि मौजूदा शासन में युवा खुद को मानसिक और आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की करीब 40 योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपनी बताकर जनता को गुमराह किया है। सांख्यान ने अंत में कहा कि अब समय आ गया है जब देश की जनता को सच्चाई को पहचानकर भाजपा की असलियत को उजागर करना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें