फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: आपदा प्रभावित मंडी जिले के लिए घुमारवीं से भेजी गई राहत सामग्री

मंडी में आपदा प्रभावितों के लिए शुक्रवार को घुमारवीं से राहत सामग्री भेजी गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विश्रामगृह घुमारवीं से सिराज विधानसभा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री से भरी दो गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री संवेदना चैरिटेबल सोसाइटी घुमारवीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शंकर सेवा व लंगर कमेटी भराड़ी के सहयोग से एकत्रित की गई है। राहत सामग्री मंडी प्रशासन से समन्वय स्थापित कर वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित की गई, जिससे प्रभावित लोगों को तात्कालिक राहत पहुंचाई जा रही है। राहत सामग्री में 100 सोलर लाइट, मोबाइल चार्जर, डाटा केबल, रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल के जोड़े सहित आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। इस अवसर पर जिला बिलासपुर फार्मेसी ऑफिसर संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया, जो आपदा प्रभावितों की सहायता हेतु एक सराहनीय योगदान है। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस प्रकार की मानवीय पहलें समाज की संवेदनशीलता को दर्शाती हैं और आपदा के समय एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें