फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Crime News: अमृतसर से चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 12.5 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और कारतूस बरामद

बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 27 जुलाई को थाना स्वारघाट क्षेत्र में 27.6 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल 40.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हो चुकी है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने स्वारघाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील (48), अनिल राठी (30) और कुल्लू निवासी नीरज सिंह (41) को 27.6 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण तथा बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल में खुलासा हुआ कि बरामद चिट्टे की खेप पंजाब के अमृतसर निवासी विजय कुमार से खरीदी गई थी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस की टीम ने पंजाब के सुल्तानविंड क्षेत्र में दबिश देकर 29 जुलाई को विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विजय कुमार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चिट्टा तस्करी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई करने वाले सक्रिय तस्करों में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई केवल स्थानीय स्तर पर तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क और उसके स्रोतों तक पहुंचकर उन्हें खत्म करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुख्य सप्लायरों और अंतरराज्यीय नेटवर्क संचालकों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें