फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने बरठीं स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं में सोमवार को परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार विद्यार्थियों से रूबरू हुए। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सेना में सेवा, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कठिन चुनौतियों का सामना करने और जीवन में सफलता से जुड़े विषयों पर उनसे सवाल पूछे। सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने और अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और टीम भावना ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने परमवीर चक्र विजेता के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें