फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में अनाथ, विधवा, दिव्यांगजनों को मिलेंगे रियायती स्टॉल

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 इस बार अनाथ, विधवा एवं दिव्यांगजनों को अलग से स्टॉल कम दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल सके। इसके अलावा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनियों के लिए भी अलग स्थान निर्धारित करने को कहा गया, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर जानकारी मिल सके। मेला समावेशी सोच और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को पारंपरिक दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए युवाओं, साहित्य, रंगमंच, खेल और साहसिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेला जिला का सबसे बड़ा आयोजन है और इसे नए आयाम देने के लिए प्रशासन तथा विभिन्न विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रस्तावित नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने संबंधित समितियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध पूरे किए जाएं। बताया कि जिला की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस बार वॉइस ऑफ बिलासपुर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को पहचान दिलाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा। मेले के दौरान नलवाड़ी नाट्य उत्सव और नलवाड़ी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिससे साहित्यकारों, रंगकर्मियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। इसके अतिरिक्त कबड्डी, हैंडबॉल शतरंज, एथलेटिक्स और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें