फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: धर्मशाला-शिमला हाईवे की एक लेन पत्थर और झाड़ियां रख कर फिर की बाधित

सपुर के मंगरोट गांव में वीरवार को फिर से धर्मशाला-शिमला हाईवे की एक लेन को पत्थर और झाडिय़ां रख कर बाधित कर दिया। स्थानीय निवासी राजनकांत ने वीरवार सुबह पत्थर और झाडियां रखकर हाईवे की एक लेन को बाधित कर दिया। दोपहर तक हाईवे पर यही स्थिति रही। हाईवे की लेन करीब 200 मीटर तक बाधित रहने से वाहनों चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। मार्च में प्रशासन की ओर से कराई गई निशानदेही में धर्मशाला-शिमला हाईवे 17 बिस्वा निजी भूमि में पाया गया है। यह निजी भूमि हाईवे को बाधित करने वाले राजनकांत की मां के नाम निकली है। राजनकांत ने 3 अप्रैल को उपायुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज कर एक सप्ताह में भूमि को वापस देने की मांग की थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को उसने हाईवे की एक लेन को पत्थर और झाडिया लगाकर बाधित कर दी। बुधवार को तहसीलदार सदर बाल कृष्ण सदर थाना की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर झाडियों और पत्थरों को हटाया गया, लेकिन वीरवार सुबह राजनकांत ने फिर से हाईवे पर झाडिय़ां और पत्थर लगा दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें