फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मोहाली का व्यक्ति 1.084 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने मोहाली के एक व्यक्ति को 1.084 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को चरस की खेप लेकर चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन प्रदेश की सीमा को पार करने से पहले ही पकड़ा गया। हालांकि आरोपी ने भागने की भी कोशिश की थी। स्वारघाट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ा में नाका लगाया था। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को रूकने का ईशारा किया गया, लेकिन चालक ने उसे मौके से भगा ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। पंजाब सीमा पर आरटीओ बैरियर पर चालक ने कार रोकी और एक पार्सल के साथ बाहर निकल कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक पॉलिथीन का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 1.084 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान संदीप सिंह एसएएस नगर मोहाली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें